सिमरी: पुराना भोजपुर से सिमरी जा रहा किराना सामान से भरा पिकअप नगवा गांव के पास पलटा
Simri, Buxar | May 4, 2026 सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुराना भोजपुर से सिमरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा नगवा गांव के पास उस समय हुआ, जब वाहन डुमरांव के राजगोला से किराना सामान लोड कर सिमरी की तरफ जा रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।