भोगनीपुर: करियापुर में तेज आंधी में टूटकर गिरे नीम के पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत, एक अन्य घायल
करियापुर के अखिलेश शर्मा का पुत्र प्रशांत शर्मा 18 साथियों के साथ मंगलवार को क्रिकेट खेलने गया था। तभी आंधी व बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए प्रशांत नीम के पेड़ नीचे खड़ा हो गया। तभी नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। जिसमें दबकर प्रशांत की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 9 बजे शव पोस्टमार्टम को भेजा है।