बोध गया: बोधगया में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुआ आयोजित, बच्चों के विकास एवं सुरक्षा पर हुई चर्चा
बोधगया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की सोमवार की दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता बाल संरक्षण समिति सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोधगया ने की।