मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।