सांगानेर: रामनगरिया थाना इलाके में सस्पेंड पुलिस कांस्टेबल का बदमाशों ने बंदूक की नोक पर किया किडनैप, लाखों रुपए लेकर हुए फरार
जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में एक सस्पेंड पुलिस कॉन्स्टेबल का किडनैप कर लूट का मामला सामने आया हैं। बदमाशों ने पिस्टल लगाकर उसे जबरन कार में बैठाया। बदमाश चलती कार में मारपीट कर 1.25 लाख रुपए लूटने के बाद उसे छोड़कर भाग गए। वहीं पूरी घटना का एक सीसीटीवी VIDEO भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार वारदात जगतपुरा 7 नंबर चौराहा की है।