बगोदर: डीजे वाहन से गिरकर युवक की मौत, नाचने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात जमुनिया में डीजे वाहन पर चढ़कर नाचने के दौरान एक युवक वाहन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर प्रखंड के घाघरा गांव निवासी चेतलाल महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी कार्यक्रम के दौरान डीजे वाहन पर चढ़कर युवक नाच रहा था। इसी दौरान अ