चूरू: वार्ड संख्या 25 मीना मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद, 29 नामजद के खिलाफ परस्पर मुकदमे दर्ज
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 25 मीना मस्जिद के पास दो पक्षों में हुए झगड़े का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से 29 नामजद लोगों के खिलाफ परस्पर मुकदमें दर्ज करवाए जा चुके हैं। पहले 70 वर्षीय यूसुफ ने 17 लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज करवाया था। यूसुफ ने आरोप लगाया था कि शादी में नहीं बुलाने की बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई थी।