चूरू: खेत के विवाद को लेकर चमन बास में घर में घुसकर मारपीट, कोतवाली थाना में 8 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू के वार्ड संख्या 10 चमन बास में खेत के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चमन बास के 45 वर्षीय मन्जूर अली की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में 8 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने मंगलवार को बताया कि मंजूर अली ने इस मामले में रिपोर्ट दी है।