गाज़ीपुर: करण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी मंजीत कुमार को गिरफ्तार किया
गाजीपुर में नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। करण्डा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंजीत...