अकबरपुर प्रखंड की माखर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को 11:00 बजे आयोजित सहयोग शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया।