धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के अमानगढ वन रेंज एरिया में बेहोशी की हालत में मिली बाघिन की कानपुर ले जाते समय हुई मौत
रविवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र के अमानगढ़ वन रेंज एरिया में एक बाघिन वनकर्मियों को बेहोशी की हालत में मिली थी। वन कर्मी उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। वन कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के दी इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।