मुलताई: मुलताई में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर, संगठन मंत्री हुए शामिल
Multai, Betul | Oct 10, 2024 नगर के साईराम लॉन में आज गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा करवाया गया। जिसमे संगठन मंत्री विनायक देशपांडे, सुरेंद्र सिंह चौहान मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर वीरांगना दुर्गावती के 500 वर्ष और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 390 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें भी याद किया गया।