कोटकासिम: कोटकासिम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसलों को हुआ भारी नुकसान
Kotkasim, Alwar | Mar 30, 2026 सोमवार को कोटकासिम क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया। दोपहर करीब 2:30 बजे तेज हवा के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई जो लगभग 5 मिनट तक जारी रही। इससे क्षेत्र का मौसम अचानक ठंडा हो गया। इस मौसमी बदलाव से किसानों को भारी नुकसान हुआ है खेतों में खड़ी और कटी हुई दोनों तरह की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कटी हुई फसल ओलावृष्टि से गीली हो गई है।