शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने डम्फर चोरी के मामले में हरियाणा निवासी महिला को गिरफ्तार किया, दस्तावेज बरामद
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की शाम साढ़े 5 बजे थानाभवन थाने से बताया गया कि डोलीपुर उत्तराखण्ड निवासी चालक नौशाद ने गांव मसावी निवासी नासिर के डम्फर को अज्ञात द्वारा चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हरियाणा के गांव अकनाका थाना फिरोजपुर निवासी महिला इमराना को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से डम्फर संबंधित दस्तावेज मिले हैं।