जलेसर: थाना अवागढ़ क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने हत्या का आरोप लगाया, 28 वर्षीय महिला कीर्ति की मौत नगला रूपी में
Jalesar, Etah | May 21, 2026 एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित नगला रूपी गांव में 28 वर्षीय विवाहित महिला कीर्ति (पत्नी पंकज) की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतका कीर्ति के शव को कब्जे में लेकर रात 8 बजे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।