बालोद: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, बालोद जिले के निजी स्कूलों को अब तक नहीं मिलीं किताबें, शिक्षा सचिव को लिखा पत्र
Balod, Balod | Jun 8, 2026 गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून से जिले के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन बालोद के निजी स्कूलों को अब तक पाठ्यपुस्तकें नहीं मिली हैं। इससे स्कूल प्रबंधन और पालकों की चिंता बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर निजी स्कूलों के लिए जल्द पुस्तक वितरण का शेड्यूल