धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास डिवाइडर से टकराई मिनी बस, चालक घायल, हालत गंभीर
गजरौला नेशनल हाईवे पर भानपुर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार मिनी बस डिवाइडर से टकराई, बस चालक हुआ घायल हालत गंभीर, गुरुवार सुबह 5 बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही मिनी बस डिवाइडर में जा घोसी, इसमें चालक गौरव बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने चालक को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।