धनौरा: गजरौला के खाद गुर्जर चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों में हुई नोकझोंक, मारपीट और हंगामा, वीडियो वायरल
गजरौला खाद गुर्जर चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों के बीच मारपीट के बाद हंगामे की स्थिति बन गई, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, गुरुवार सुबह 8 बजे खाद गुर्जर चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों में मारपीट के बाद हंगामा होना शुरू हो गया। वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।