धनौरा: गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
आपको बता दे की गुरुवार सुबह 5:00 से गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, उनकी सुरक्षा को देखते हुए घाट पर पुलिस भी तैनात रही, इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। गजरौला थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया है कि स्नान घाट पर पुलिस तैनात की गई है।