धनौरा: गजरौला तिगरी गंगा धाम में झूले की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा, बिना सेफ्टी बेल्ट के तैयार किया जा रहा झूला
तिगरी गंगा धाम में झूला ठेकेदार की लापरवाही के चलते हो सकता है बड़ा हादसा, बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूर कर रहे कार्य बड़ी घटना का इंतजार, गुरुवार सुबह 8.20 तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूला लगाए जा रहे हैं। वहां मौजूद झूला ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता है। बिना सेफ्टी बेल्ट के ही मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है।