बगहा: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेज पछुआ हवा के कारण आधा दर्जन जगहों पर लगी भीषण आग
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मे तेज पछुआ हवा के कारण आधा दर्जन जगहों पर भीषण आग लग गई। इससे करीब 50 हैक्टेयर में मौजूद जंगल जलकर राख हो गया। हवा इतनी तेज थी कि आग फैलती चली गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। मदनपुर वनक्षेत्र अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण मदनपुर वनक्षेत्र के करीब आधा दर्जन जगहों पर आग लगी थी।