एन पी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास, बोकारो के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आईक्यूएसी एवं एनएसएस के सौजन्य से संपन्न हुआ। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्लोगन व तख्तियों के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।