खरगौन: खरगोन में बेटियों ने सीखा आग से लड़ना: 350 बेटियां सिलेंडर ब्लास्ट से बचने, तलवार-बंदूक चलाने की ले रहीं ट्रेनिंग
खरगोन आत्मरक्षा के साथ अब बेटियां आपदा से निपटना भी सीख रही हैं। हिंदू संस्कृति एवं संस्कार संस्था द्वारा आयोजित आत्मरक्षा शिविर में गुरुवार को बेटियों को गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी और त्वरित उपायों की जानकारी दी। संस्था लगातार चौथे वर्ष इस शिविर का आयोजन कर