जनपद के सिधौली इलाके में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की घटना में दबंगों के द्वारा धारदार हथियार का प्रयोग किए जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में परिवार के सदस्यों के द्वारा सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया है मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।