सहावर: अमांपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन मंगलवार को होगा
अमांपुर। कस्बा में श्री हनुमान जन्मोत्सव 4 अप्रैल दिन मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कालेज रोड स्थित प्रचीन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे हवन-यज्ञ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली जाएगी।