नगड़ी: जेएससीए स्टेडियम में आज से JPL T20 क्रिकेट मैच का होगा शुभारंभ
Nagri, Ranchi | Jun 10, 2026 जेएससीए स्टेडियम में आज से JPL T20 क्रिकेट मैच का शुभारंभ होने वाला है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जेएससीए स्टेडियम में JPL T20 क्रिकेट मैच को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जेएससीए स्टेडियम में दर्शकों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मैदान को आकर्षक रूप दिया गया है, पिच और आउटफील्ड को मैचों के अनुरूप अंतिम रूप दे दिया गया है।