अंबाह: कुशवाह कॉलोनी में छत तोड़कर घर में घुसे बदमाश, चोरी की कोशिश से फैली दहशत
Ambah, Morena | May 28, 2026 अंबाह की कुशवाह कॉलोनी में बुधवार रात चोरी की कोशिश से हड़कंप मच गया। दो अज्ञात बदमाश गोपाल वाल्मीकि के घर की छत पर कूदे, जिससे पल्लर टूट गया और बिजली बंद हो गई। आवाज सुनकर परिवार जाग गया तो चोर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।