तिलहर: जैतीपुर थाना क्षेत्र के भीटारा गांव में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, तीन भैंसे झुलसी
दरअसल जैतीपुर थाना क्षेत्र के भिटारा गांव में रविवार रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी के अंदर बंधी तीन भैंसें बुरी तरह झुलस गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने किसी तरह रस्सियां काटकर पशुओं को झोपड़ी से बाहर निकाला।