हरिहरगंज: हरिहरगंज के आर्यन राज को जेईई एडवांस्ड में मिली शानदार सफलता, लोगों ने दी शुभकामना
हरिहरगंज थाना समीप मेन रोड़ निवासी सह रौनीयार वैश्य समाज के प्रखंड अध्यक्ष रॉबर्ट गुप्ता व निशा गुप्ता का पुत्र आर्यन राज ने आईआईटी (जेइइ) एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ओबीसी कैटिगरी में 1093 वीं तथा जनरल कैटिगरी में 5062वीं रैंक प्राप्त की है। इससे पूर्व जेइइ मेन्स में उन्होंने 99.6 परसेंटाइल अंक हासिल किए थे।