मथुरा: गुड़गांव के कारोबारी को फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी
पुलिस पर विपक्षी पार्टी से सांठगांठ कर एक बेकसूर करोबारी को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप पुलिस पर लगा है। जिसके चलते पीड़ित त्रिगुण गोयल और उनके बेटे आंसू गोयल ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच की मांग की है।