सिंगरौली: डॉक्टर की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जिला चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप भगत की 15 वर्षीय एकलौती बेटी बिलौंजी स्थित डॉ. कॉलोनी आवास के टीन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जिस वक्त बेटी ने फांसी लगाई, उस वक्त चिकित्सक घर में नही थी। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नही हो पा रहा है। पठन-पाठन को लेकर तनाव में थी। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में शोक व्याप्त है।