सिधौली: पुरैनी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में सड़क पर हुई जोरदार टक्कर, चार लोग हुए घायल
जनपद के ग्राम पंचायत पुरैनी के पास तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों बाइक पर सवार कुल चार लोग जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते दो घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।