मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कारोलिया में वाकपीठ आयोजन को लेकर हुई महत्वपूर्ण तैयारी बैठक
राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की वार्षिक वाकपीठ आयोजन आगामी 9 एवं 10 फरवरी को कारोलिया में होगा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कारोलिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर आज तैयारी बैठक आयोजित की गई एवं कमेटियों का गठन किया गया।