हाथरस: छिपकली गिरने से दूध पीने के बाद एक परिवार के 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी, परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टीका में छिपकली गिरा हुआ जहरीला दूध पीने से बालक युवती महिला पुरुष सहित एक परिवार के 4 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन बिगड़ी हालत में 4 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया गया।