गुमला: टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से बाइक लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Gumla, Gumla | Jun 17, 2026 शहर के पालकोट रोड स्थित एक सेकेंड हैंड बाइक शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शोरूम संचालक ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में युवक को बाइक लेकर जाते हुए देखा जा सकता है।