राजगढ़: पारिवारिक संपत्ति विवाद राजगढ कोर्ट में पहुंचा, एसीजेएम के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ राजगढ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jul 7, 2026 ।राजगढ में लंबे समय से चल रहे पारिवारिक संपŽिा विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। एसीजेएम न्यायालय राजगढ,के आदेश पर राजगढ थाना पुलिस ने छः नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि राजगढ के वार्ड नंबर 20 निवासी 65 वर्षीय जरीना बानो ने छः महिला पुरूषों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।