बलिया: डीपी एक्ट के मामले में सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को सुनाई 7 वर्ष की सजा
Ballia, Ballia | May 14, 2026 डीपी एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एक आरोपी को गुरुवार की दोपहर दो बजे सात वर्ष के सश्रम कारावास व छह हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी का नाम राजकुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी छुड़रहा, थाना भीमपुरा है। आरोपी के खिलाफ थाना भीमपुरा पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था।