मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के पुर्जागीर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, इलाज जारी
बताते चले कि चेक सारी गांव निवासी रामजतन गौतम शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे अपनी बाइक से मिर्जापुर से अपने घर चेकसारी जा रहे थे। पुर्जागीर गांव के पास जब वह अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी। मिर्जापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चील अस्पताल पहुंचाया गया।