धौलाना: गांव पीपलेडा के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र गांव पर पीपलेडा के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसमें व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई मृतक आसिफ के पिता फारूख ने थाना धौलाना में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी अब मामले में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।