सिधौली: सिधौली इलाके में तेज आंधी तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद के सिधौली इलाके में लखनऊ से बाइक पर सवार होकर संधान मिश्रिख जा रहे बाइक सवार तेज आंधी तूफान में सड़क पर गिरे हुए पेड़ से जाकर टकरा गए दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे दोनों भाइयों को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार जारी है।