गुमला: खुले कुएं में गिरा मवेशी, ग्रामीणों ने बचाई जान; हादसों से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Gumla, Gumla | Jun 14, 2026 फसिया पंचायत अंतर्गत पोढा टोली गांव में एक मवेशी खुले कुएं में गिर गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत और सामूहिक प्रयास के बाद करीब मवेशी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिय गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई कुएं खुले पड़े हुए हैं। इन कुओं पर न तो ढक्कन लगाया गया है और न ही सुरक्षा के लिए मुंडेर का निर्माण कराया गया है।