खागा: हाथगांव में मामूली विवाद में 8 माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट, तीन लोग हुए घायल, गर्भवती महिला रोती बिलखती रही
फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर चौराई गांव में मामूली विवाद में जमकर दो परिवार में मारपीट हुई। जहां एक 8 माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। रोती बिलखती महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान तीन लोग घायल है। वहीं पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई में जुट गई।