मरवाही: सेमरदर्री सिंगारबहरा में सर्पदंश से 3 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्पदंश ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। मरवाही थाना क्षेत्र के सेमरदर्री (सिंगारबहरा) गांव में तीन वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सेमरदर्री सिंगारबहरा) निवासी 3 वर्षीय करन सिंह को बीते दिन तड़के करीब 4 बजे सांप के काटने