झाझा: गुप्त सूचना के आधार पर सोहजाना मोड़ पर अवैध कोयला लदे दो ट्रक किए गए जब्त, दो चालक गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Apr 26, 2026 झारखंड से बिहार लाए जा रहे अवैध कोयला के खिलाफ खनन विभाग और झाझा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया। खान निरीक्षक शिशुपाल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार की दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि सोहजाना मोड़ पर चेकिंग के दौरान कागजात मांगने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।