शिवपुरी नगर: शहर में खाकी फिर दागदार: अंजान शहर में रास्ता पूछना पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों ने मांगी 8000 की रिश्वत; जेल भेजने की धमकी
शिवपुरी शहर में खाकी एक बार फिर सुर्खियों में है, जहाँ एक वाहन चालक को अंजान शहर में रास्ता पूछना बेहद भारी पड़ गया। ग्वालियर जिले के डबरा, मानिकपुर कॉलोनी निवासी प्रमोद बाथम ने आज रविवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां उसने कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।