बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बंशीधर नगर में व्यवसायी पर हमले के पाँच दिन बाद भी खुलासा नहीं, ग्रामीणों ने की जल्द कार्रवाई की मांग
श्री बंशीधर नगर में आभूषण व्यवसायी दीपक कुमार सोनी पर हुए जानलेवा हमले और लूट के प्रयास को पाँच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुँच सकी है। शनिवार की शाम मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से दीपक सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग बेहद चिंतित हैं।