हज़ारीबाग: नीट परीक्षा से पहले हजारीबाग में अलर्ट, होटलों में चला सघन जांच अभियान
21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोर्रा थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया गया। एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक और पुलिस टीम ने मनोकामना होटल, स्वागत पैलेस, होटल मीत मिलन व होटल वनांचल समेत कई होटलों में ठहरे लोगों का सत्यापन किया।