लोहरदगा: समाहरणालय में डीसी डॉ. कुमार ताराचंद ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए
लोहरदगा जिला के नए डीसी डॉ कुमार ताराचंद ने शनिवार को शाम करीब 3 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विभागीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीसी ने सभी विभागों को अपने कार्यों एवं योजनाओं के लक्ष्य की समीक्षा कर उसमें सौ प्रतिशत योगदान देने का निर्देश दिया।