बीसलपुर: न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की रंजिश को लेकर चार लोग ग्रामीण के घर में घुसे, बेटी के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर--कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुकदमे की रंजिश को लेकर दो लोगों ने अपने दो साथियों की मदद से ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी लड़की से मारपीट की तथा मुकदमा वापस लेने को अपने पिता से कहने को दवाब बनाया। इसी बीच उसका भाई तथा बड़ी बहन के घर आ जाने पर वह घर से धमकी देते हुए भाग गए। घटना की प्राथमिकी ग्रामीण ने कोतवाली में अंकित कराई है।