समस्तीपुर: जिलाधिकारी अहमदपुर पंचायत स्थित मत्स्य पालन तालाब का किया निरीक्षण
समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा अहमदपुर पंचायत स्थित मत्स्य पालन तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां की सैकड़ो हेक्टेयर भूमि अनुपयोगी है। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को इलाके के किसानों को जागरुक कर तालाब निर्माण कराने का निर्देश दिया है।